फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव जंधेडी और किशनपुर बिराना के गांव वालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 33 हजार की बिजली की लाईन सडक व राजवाहे की पटरी छोडकर लगवाए

गांव जंधेडी और किशनपुर बिराना के गांव वालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 33 हजार की बिजली की लाईन सडक व राजवाहे की पटरी छोडकर लगवाए

Fri, 22 Sep 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
गांव जंधेडी और किशनपुर बिराना के गांव वालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 33 हजार की बिजली की लाईन सडक व राजवाहे की पटरी छोडकर लगवाए
मवाना।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी एवं किशनपुर बिराना के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से हाईटेंशन लाइन रजवाहे की पटरी छोड़कर खिंचवाए जाने की मांग की। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर हादसे का अंदेशा जताया है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को बताया कि रजवाहे की पटरी पर विद्युत निगम कर्मचारियों द्वारा हाईटेंशन लाइन के खंभे लगाए जा रहे हैं। हालांकि एक तरफ पूर्व 11 हजार लाइन के चार लगे लगाए गए थे। यह रास्ता 10-12 गांवों को जोड़ता है। यदि इस पर 33 हजार की लाइन खींच दी गई तो आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जंधेड़ी और बिराना गांव का रास्ता रजवाहे की पटरी से है। यह जिला पंचायत से निर्माण के लिए प्रस्तावित है। इस पर जल्द ही निर्माण शुरू होने वाला है। इसकी चौड़ाई 16 फीट है। यदि विद्युत निगम उस रास्ते पर पोल खडे़ करता है तो वह बाधित हो जाएगा। जिससे किसानों को गन्ना ले जाने में परेशानी होगी। हालांकि दूसरी पटरी खाली है। उस पर विद्युत खींचे जाने से किसी को परेशानी नहीं होगी। ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क का रकबा छोड़कर विद्युत लाइन खिंचवाई जाए। यहां ग्राम प्रधान सतपाल सिंह, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, तेजपाल, विजयपाल, सीताराम, मदन सिंह, अनिल कुमार, सुशील शर्मा, सतवीर और शिवलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
जंधेड़ी और किशनपुर बिराना के ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की

बच्चों ने कविता सुनाई
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह अंतर्गत कविता प्रतियोगिता हुई। इसमें नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसमें बच्चों ने आम, सेब, गुब्बारे, वीर सैनिक, प्रकृति आदि शीर्षकों पर कविता सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल डा. उर्मिला मोरल, डा. गौरव कौशिक एवं अभिजीत चटर्जी ने विजेताओं की घोषणा की। प्रधानाचार्य डा. पंकज त्यागी ने विजेता बच्चों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अगम, अक्षित, ओजस्वी, अभिनव, रुद्र एवं अदिति विजेता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका सिंह, श्वेता नेगी, पूजा, शिवानी, रजनीश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed