फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   6 सौ किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिए गए।

6 सौ किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिए गए।

Fri, 22 Sep 2017 07:55 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
6 सौ किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिए गए।
मवाना।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत शुक्रवार को विधायक दिनेश खटीक ने करीब छह सौ किसानों को ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किए।
उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिनेश खटीक, उपजिलाधिकारी अंकुर मित्तल, जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही द्वारा करीब छह सौ किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि भाजपा ने वायदा किया था कि पूर्ण बहुमत में सत्ता से आने पर किसानों के ऋण माफ किए जाएंगे। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली ही बैठक में ऋण माफी की घोषणा कर दी थी। सपा शासन में फसल नष्ट होने का मुआवजा भी किसान को धर्म और जाति देखकर दिया जाता था। उन्होंने कहा कि जो किसान इस बार वंचित रह गए हैं वे अपने आधार कार्ड लगा दें, ताकि आगे आने वाली लिस्ट में उनके नाम आ सकें। सरकार के इस कदम से हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में करीब छह सौ किसान लाभान्वित होंगे। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि पहली बार प्रमाण पत्र मेरठ में तथा अब दूसरी बार मवाना तहसील में वितरित हुए हैं। सीएम ने किसानों का सपना पूरा किया है। सत्यापन के बाद आज प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। गाजियाबाद से आई टीम द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। इस मौके पर न्यायिक तहसीलदार जयेंद्र सिंह, एसबीआई प्रबंधक उमेश रस्तोगी, सीओ यूएन मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

किसानों से धोखा किया
ऋण माफी योजना अंतर्गत किसी के चेहरे खिले तो किसी को मायूसी हाथ लगी। एक किसान का महज 50 पैसे ऋण माफ हुआ है। इससे वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सुदेश पुत्र भोपाल मुबारिकपुर के 108 रुपये, केहर सिंह पुत्र चंद्रभान काबली गेट मवाना का एक रुपया 50 पैसे, धर्मवीर पुत्र हंसराज निवासी मुबारिकपुर को मात्र 50 पैसे ऋण माफी का प्रमाण मिला। सुदेश ने बताया कि उन्होंने मार्च 16 में दो लाख रुपये का ऋण लिया था। उनका कहना था कि सरकार ने किसानों को धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना कर्ज हुआ माफ
एसबीआई मवाना शाखा के प्रबंधक उमेश रस्तोगी ने बताया कि उनकी शाखा में 242 और ततीना शाखा में 54 किसानों का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने बताया कि 130 किसानों के एक लाख रुपये, 115 किसानों के एक लाख से 50 हजार के बीच तथा 43 किसानों के 50 हजार रुपये से कम ऋण माफ हुआ है।
मुख्य बातें
हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के करीब छह सौ किसान लाभाविंत
किसान आधार कार्ड की प्रति बैंक शाखाओं में अवश्य जमा करा दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed