फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद की प्रेस वार्ता।

रालोद की प्रेस वार्ता।

Wed, 20 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रालोद की प्रेस वार्ता।
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

बागपत के गांव काठा में यमुना में नाव पलट जाने से 19 लोगों की मौत हो जाने के मामले में रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को दी गई राहत राशि नाकाफी बताई। उन्होंने 10-10 लाख रुपये दिलाए जाने की मांग की। वहीं, पीड़ित परिजनों पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद रालोद नेता ने कई गांवों का दौराकर 21 सितंबर को बागपत कलक्टेट्र पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शिरकत करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गांव काठा के निकट युमना में नाव डूब जाने से 19 लोगों की मौत हो जाने से प्रदेश में हाहाकार मच गया था। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते सरकार ने मृतकों के परिजनों को मात्र दो-दो लाख रुपये की राहत राशि देकर मानवता का मजाक उड़ाया है। प्रदेश की पुलिस ने कानून को हाथ में लेकर पीड़ित परिजनों पर लाठीचार्ज किया है। उन्होंने कहा कि रालोद निर्दोष लोगों पर अत्याचार नहीं होने देगी। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज एवं पीड़ित परिवार को कम मुआवजा देने के खिलाफ बागपत कलक्ट्रेट पर 21 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। जनपद मेरठ से लोगों को पहुंचाने के लिए 40 बसों का इंतजाम किया है। इसके बाद रालोद नेता ने ग्राम शिवपुरी, अमरसिंहपुर, अगवानपुर, नारंगपुर, खजूरी, सौंदत्त, अतलपुर, गेसूपुर आदि में संपर्क कर लोगों से पहुंचने की अपील की। यहां अक्षय चौधरी, बिजेन्द्र भाटी, ओसामा खजूरी, टीटू खजूरी, धर्मपाल, किरतपाल, धर्मवीर कश्यप, जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे
21 सितंबर को बागपत में आहूत धरना-प्रदर्शन की खातिर जनसंपर्क किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed