फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एन सी सी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता ने भाग लिया।

एन सी सी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता ने भाग लिया।

Tue, 19 Sep 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
एन सी सी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता ने भाग लिया।
मवाना।
विज्ञापन

73 यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के तहत नवजीवन इंटर कालेज बहसूमा एवं गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कालेज परीक्षितगढ़ के कैडेट्स के लिए मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें कैडेट्स ने पोस्टर के माध्यम से दर्शाते सफाई का महत्व बताते हुए प्रदर्शनी आयोजित की। कार्यक्रम में नवजीवन इंटर कालेज बहसूमा के एनसीसी अधिकारी ले. कर्नल करतार सिंह एवं कालेज प्रबंधक जयवीर सिंह, गांधी स्मारक देव नागरी कालेज परीक्षितगढ़ के एनसीसी अधिकारी कैप्टन सुबोध त्यागी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कमान अधिकारी कर्नल अरुणवीर सिंह ने कैडेट्स को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


मवाना पुलिस की एसएसपी से शिकायत
मवाना।
गढ़मुक्तेश्वर निवासी फरियाद अली ने एसएसपी को दिए पत्र में बहन की हत्या में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। मवाना पुलिस पर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढमुक्तेश्वर निवासी फरियाद अली पुत्र लुत्फ अली ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि उसने अपनी बहन की हत्या का मुकदमा नदीम के खिलाफ दर्ज कराया था। उसकी बहन की हत्या 5 मार्च 2017 में कर दी गई थी। जिसमें नदीम, हपिसा, आयशा, फरमान, महताब, परवेज, वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्र में बताया कि बीती 9 सितंबर को मवाना पुलिस का फोन आया कि कौन-कौन मुल्जिम घर पर मौजूद हैं। पुलिस को भेजकर पकड़वा देते हैं। जिस पर वे लोग आरोपियों के घर के बाहर पहुंच गए। काफी देर इंतजार करते रहे। जिस पर ग्रामीणों ने उनको बदमाश समझकर पीछा किया। वे किसी तरह जान बचाकर आए। पत्र में आरोप लगाया कि विवेचना अधिकारी मुल्जिमों को साठगांठ कर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। पत्र में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मवाना पुलिस को आदेशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed