फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा राज में जनता बेहाल, कानून व्यवस्था खराब: योगेश वर्मा

भाजपा राज में जनता बेहाल, कानून व्यवस्था खराब: योगेश वर्मा

Wed, 13 Sep 2017 08:55 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा राज में जनता बेहाल, कानून व्यवस्था खराब: योगेश वर्मा
मोदीपुरम।
विज्ञापन

हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि 18 सितंबर को मेरठ में परतापुर बाईपास पर प्रस्तावित बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसमें सूबे की खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

पल्लवपुरम फेज एक स्थित अपने आवास पर बुधवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार छह माह में फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था खराब है और आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। वहीं, भाजपा नेता बसपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता डा. भीमराव अबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर उनका अपमान कर रहे हैं। इतना ही नहीं गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। अब जनता बसपा सुप्रीमो मायावती के राज को याद कर रही है। उन्होंने कहा कि 2019 में मायावती केंद्र की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। बसपा के मंडल जोन इंचार्ज भारतवीर गुर्जर ने कहा कि सर्वसमाज बसपा के साथ है। किसान, मजदूर और युवा वर्ग भाजपा की सरकार से तंग हैं। जोन इंचार्ज राकेश वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात हैं। यहां अनिल चौधरी, विष्णुदत्त, पूर्व प्रमुख राजन वर्मा, दीपक वर्मा शमीम अहमद, अनिल पिंडी, सोनू, सुरेंद्र, संदीप, विजय गुर्जर, अमित राव, आशीष, लवनीश जाटव, अमित कुमार, दीपांशु, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
ऐतिहासिक होगी मायावती की रैली
लाखों की संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed