फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोल्हु की तैयारी में संचालक जोर शोर से जुटे।

कोल्हु की तैयारी में संचालक जोर शोर से जुटे।

Sat, 09 Sep 2017 07:31 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
कोल्हु की तैयारी में संचालक जोर शोर से जुटे।
बहसूमा। क्षेत्र में कोल्हुओं को चालू करने की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है। कोल्हू संचालक ग्राम झुनझुनी निवासी राजेंद्र सिंह और बहसूमा निवासी विजय सिंह का कहना है कि कोल्हू की तैयारी के लिए लेबर आनी शुरू हो गई है। वहीं, ग्रामीणों का मानना है कि नवरात्र शुरू होते ही कोल्हुओं में पेराई शुरू कर दी जाएगी। हालांकि श्राद्ध में नए काम का शुभारंभ नहीं किया जाता है। वहीं, कोल्हू संचालक अनीस और बाबर का कहना है कि इस बार भादो माह के अंत पड़ी मूसलाधार बारिश से ईंधन गीला हो गया है। इस कारण कोल्हू का संचालन नहीं हो पा रहा र्है। इंधन सूखते ही कोल्हू संचालित कर दिए जाएंगे। वहीं, कस्बा निवासी कोल्हू किराए पर देने वाले अब्दुल सलाम और अतीकुर्रहमान का कहना है कि यदि बारिश नहीं हुई तो कोल्हुओं में पेराई शीघ्र शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बहसूमा। पुलिस को गांव तखावली मार्ग स्थित सर्वोत्तम कालेज के निकट सड़क किनारे खडे़ पेड़ के समीप गोकशी की सूचना मिली। आनन-फानन में पहुंची पुलिस को गाय मरी मिली। गाय के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने गाय को गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शायद चोर गाय और उसके बछडे़ को कहीं से चोरी करके ले जा रहे होंगे। दिन निकलने पर खेतों पर किसानों की आवाजाही देख सड़क किनारे खडे़ पेड़ से गाय को बांधकर फरार हो गए होंगे। जिस जगह पर पेड़ से गाय बंधी थी। उसके बराबर में गहरी खाई में पैर फिसलने से उसका गला घुट जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाय को ग्रामीणों की सहमति से खेत में दबवा दिया। गाय के बछडे़ को ग्रामीण के सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट
बहसूमा। रामराज गांव में शनिवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद लात-घूसे और लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन महिला और पुरुष घायल हो गए। रामराज निवासी कपिल ने बताया कि उसकी पड़ोसी युवती बोलर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करती रहती है। शनिवार को गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें कपिल पक्ष से कपिल, उसकी पत्नी मुनेश, बहन सोनम और दूसरे पक्ष से युवती बोलर, रेखा और हिमांशु घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी हस्तिनापुर भेजा। वहीं, कपिल एवं बोलर पक्ष ने एक-दूसरे के पांच-पाच महिला और पुरुषों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी ईंधन बेचने वालों पर शिकंजा कसा
बहसूमा। पुलिस ने कस्बे में अवैध पेट्रोल और डीजल बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
कस्बे में बीते दस वर्ष से कोई पेट्रोल पंप नहीं होने के चलते कस्बे के कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से मिलावटी तेल बेचने को ही कारोबार बना लिया है। इसकी शिकायत समय-समय पर पुलिस और तहसील स्तर पर की जाती रही है। इसके बावजूद तेल बेचने वाले मोटे मुनाफे के फेर में कारोबार निरंतर कर रहे हैं।

कस्बे में अवैध और मिलावटी ईंधन बेचने वाले बेखौफ हैं। वहीं, मिलावटी तेल से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। जिससे वाहन बेहिसाब धुआं देकर वातावरण की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैकेनिक शहजाद और अंजेश का कहना है कि मिलावटी ईंधन से वाहनों के दो से तीन माह में ही इंजन सीज हो रहे हैं। मुख्य मार्ग स्थित कस्बे के बाहरी छोर पर दो, थाने और मुख्य बाजार से कैलाशपुरी तक 4, कैलाशपुरी में 3, बटावली मार्ग पर 2, हंसापुर मार्ग पर एक स्थान पर अवैध एवं मिलावटी तेल बेचा जा रहा है। पुलिस ने दो दिन से इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे अवैध धंधे में लिप्त लोगाें में हड़कंप है। वहीं, इस संबंध में एसओ राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि अवैध और मिलावटी तेल बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed