{"_id":"59b2b94a4f1c1be47f8b523a","slug":"150488508410-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहली में हाईटेंशन तार टूटकर गिरा,डेढ बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहली में हाईटेंशन तार टूटकर गिरा,डेढ बीघा गन्ने की फसल जली
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन से ईख जली
सरधना (ब्यूरो)। ग्राम नाहली के जंगल में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ईख के खेत में गिर गया। तारों में उठी चिंगारी से एक किसान की डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्राम निवासी अमर सिंह पुत्र कदम सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। खेत में ईख की फसल खड़ी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अचानक तार टूटकर ईख के खेत में गिर गया। आग की लपटें देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने अमर सिंह को आग की सूचना दी। वहीं, खुद आग पर काबू करने का प्रयास किया। इस बीच लगभग डेढ़ बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विद्युत तारों को बदलवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अमर सिंह ने मामले की तहरीर एसडीएम कार्यालय में दी। साथ ही मुआवजे की मांग की।