{"_id":"59ac01f04f1c1be5278b50d8","slug":"150444492316-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी नंगला के दो युवकों से मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में एक और युवक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी नंगला के दो युवकों से मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में एक और युवक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक।
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
मवाना। बीते माह ग्राम रानी नंगला के दो युवकों के साथ समुदाय विशेष की भीड़ द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने एक और युवक की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
उल्लेखनीय है कि बीते माह परीक्षितगढ़ बस स्टैंड के निकट मामूली बात को लेकर समुदाय विशेष की भीड़ ने गांव रानी नंगला निवासी दो युवकों पर मारपीट एवं जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने बमुश्किल दोनों युवकों को बचाया था। इस मामले में पीड़ित युवक की ओर से 16 को नामजद किया था। जांच में तीन नाम डबल पाए जाने पर उनको पुलिस ने निकाल दिया था। वहीं, मारपीट और जानलेवा हमले के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 12 और लोगों को आरोपी बनाया था। पुलिस चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं, इस मामले में अधिवक्ता डा. एम असलम ने बताया कि उपरोक्त मामले में मोहम्मद शाद ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। जिसमें न्यायालय ने मोहम्मद शाद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इसी मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी पर न्यायालय द्वारा पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि उनको ऐसा कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
सैफी सम्मेलन आज
फलावदा। मवाना मार्ग स्थित अमरौली फार्म हाउस पर सोमवार को सैफी सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें समाज में फैली बुराइयों को दूर करने पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में सैफी समाज और उलेमा इकराम हिस्सा लेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक बाबू सैैफी ने दी।