{"_id":"59a72b914f1c1b4a738b48e0","slug":"150412789615-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर की टक्कर से चार युवक घायल, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर की टक्कर से चार युवक घायल, हाईवे पर लगा जाम
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के सामने हुआ हादसा, एक युवक गंभीर
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के सामने दो ट्रैक्टरों की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ट्रैक्टरों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
बुधवार दोपहर गोटका निवासी रामसिंह अपने पुत्र सुशील तथा परिवार के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में सरधना सामान लेने गया था। लौटते समय गोटका गांव के सामने पीछे से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से रामसिंह, सुशील, ओमपाल, अनिल, सुभाष तथा गजराज फौजी घायल हो गये। घायलों को सरधना अस्पताल में भर्ती कराया गया। गजराज फौजी की हालात गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर पलटे ट्रैक्टर-ट्राली को हटाकर चालू कराया। इस दौरान एक साइड़ में वाहनों की लाइनें लग गई। वहीं, लकड़ी से भरे ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। घायल रामसिंह ने घटना की तहरीर दी है।