फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में हर्षोउल्लास से निकाली गई भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा

सरधना में हर्षोउल्लास से निकाली गई भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा

Sun, 27 Aug 2017 06:12 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
सरधना में हर्षोउल्लास से निकाली गई भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा
भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
मोहल्ला चौक बाजार स्थित श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में रविवार को पर्यूषण महापर्व के उपलक्ष्य में रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही मंदिर में धार्मिक पूजा पाठ का आयोजन किया गया। उसके बाद नगर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों ने भी जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की और प्रसाद वितरण किया।

मोहल्ला चौक बाजार स्थित सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्यूषण महापर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में रविवार को रथयात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में साध्वी कल्पज्ञा श्रीजी ने मंदिर में भगवान श्री का प्रक्षाल व न्वहन पूजा की। इसके बाद भगवान श्री को रथ पर बैठाया गया। रथयात्रा का उद्घाटन सपा नेता पंकज जैन, समाज सेवी सुर्यदेव त्यागी, कमलेश पालीवाल, नीरज गुप्ता, मलखान सिंह सैनी, सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रथयात्रा में सबसे आगे इंद्र ध्वज, हाथी के दर्शन, विजय, ज्ञान, न्याय, महराज का चित्र था। मंगल कलश, जल मंदिर, दो बैंड, ढोल, चार सुंदर झांकियां रथयात्रा में शामिल रहीं। मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा चौक बाजार, भाटवाडा, बुद्घबाजार, गुजरान गेट, व अशोक स्तंभ, बिनौली रोड होते हुये वापस मंदिर पहुंची। इस मौके पर सतेंद्र कुमार जैन, रजत जैन, राकेश जैन, मोंटू, जिनेंद्र, तेजवर, आलोक जैन, सुमति प्रसाद जैन, अम्बुज प्रकाश जैन, कृष्ण कुुमार व अनुज, ऋषभ जैन परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed