Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में विद्युत कटौती से नगरवासी बेहाल

सरधना में विद्युत कटौती से नगरवासी बेहाल

Mon, 21 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरधना में विद्युत कटौती से नगरवासी बेहाल
सरधना। नगर और देहात क्षेत्र में घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। नगर में 22 घंटे और देहात में 16 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद बीते कई दिनों से पांच से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। जेई नरेश कुमार ने बताया कि खपत के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण कंट्रोल रूम से ही बिजली की कटौती की जा रही है। जल्द ही सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 26 को
सरधना। मोहल्ला आदर्श नगर स्थित सुधा देवी पब्लिक स्कूल में रविवार को भाजपाइयों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति के तत्वावधान में नगर के विभिन्न स्कूलों में 26 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 11 से 12:30 बजे तक होगी। बैठक में मुख्य अतिथि इंद्रपाल बजरंगी रहे। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। यहां संजीव पंवार, संकेत सिंधु, प्रदीप बुद्धिराजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------
रार्धना और मेहरमती में चुटिया कटी
सरधना। रार्धना गांव में शनिवार रात नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध हालात में चोटी कट गई। वहीं रविवार को मेहरमती गांव में रुचि पुत्री हरिकिशन के बाल कट गये। घटना से लोग दशहत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
जैन श्वेताम्बर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम
सरधना। नगर के मोहल्ला चौक बाजार स्थित जैन श्वेताम्बर मंदिर में पर्यूषण महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। महापर्व के तीसरे दिन भी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोज की तरह मंदिर में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुनील जैन, ऋषभ जैन, सतेंद्र जैन, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed