{"_id":"5999f3214f1c1b28388b490f","slug":"150326149413-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास सिद्घ करने के बाद होगा ब्लाक प्रमुखी के लिये मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास सिद्घ करने के बाद होगा ब्लाक प्रमुखी के लिये मतदान
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा।
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसे सिद्ध करने के लिए 21 अगस्त दिन निर्धारित किया गया था। सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर आरओ के समक्ष दूसरे पक्ष को अविश्वास साबित करना होगा। अविश्वास सिद्ध होने के बाद ही ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान होगा।
खरखौदा ब्लॉक प्रमुख मंजू पद गुर्जर सपा नेता ओमपाल गुर्जर की पत्नी हैं। ब्लॉक प्रमुख मंजू गुर्जर के सामने चुनाव लड़ चुकी अंजाना पत्नी समसुद्दीन निवासी पीपलीखेड़ा सूबे में निजाम बदलने के साथ ही 26 जुलाई को मंजू गुर्जर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आईं। उन्होंने अपने पक्ष ने 61 मतों में से 35 बताए। इसके लिए डीएम ने 21 अगस्त का दिन निश्चित किया। अविश्वास प्रस्ताव एवं उपचुनाव के लिए एसडीएम सदर को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। एडीओ पंचायत मनोज कुमार के अनुसार सोमवार को खंड विकास कार्यालय पर सुबह दस बजे सबसे पहले सभागार में दोनों पक्ष की बैठक होगी। जिसमें अंजाना पक्ष को अविश्वास प्रस्ताव सिद्ध करना होगा। यदि अंजाना पक्ष कामयाब हो जाएगा तो इसके बाद 12 बजे से ब्लॉक प्रमुख के लिए फिर मतदान होगा। इस प्रक्रिया का कोरम पूरा करने के लिए बैठक में कुल 31 बीडीसी सदस्यों का होना जरूरी है। अविश्वास प्रस्ताव एवं चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए थाना किठौर, खरखौदा, परतापुर, लिसाड़ीगेट, मेडिकल, मुंडाली एवं महिला थाना की फोर्स समेत 10 दरोगा, 2 महिला दरोगा, 22 सिपाही, 14 महिला कांस्टेबल एवं डेढ़ सेक्शन पीएसी को लगाई जाएगी। खंड विकास कार्यालय के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग व्यवस्था कर दी गई है। मैन रोड से खंड विकास कार्यालय को जाने वाले रास्ते से केवल बीडीसी सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार ही अंदर जा सकेंगे। उनके साथ कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।