सरधना। नगर में कई जगहों पर खतौली रेल हादसे में मृत यात्रियों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित सुधा देवी स्कूल में भाजपाइयों ने शोक सभा में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, संकेत सिंह, नीरज जैन, इंद्रपाल बजरंगी, सचिन खटीक, प्रवीण जैन, प्रमोद सक्सेना, प्रेमलता सक्सेना, इंद्रामानव आदि मौजूद रहे। उधर डॉ. अंबेडकर युवा मोर्चा की बैठक में भी शोक संवेदना प्रकट की गई। इस मौके पर ईश्वर दयाल, महिपाल बाल्मीकि, अमित चौटाला, सतीश आदि मौजूद रहे।