{"_id":"5999f22d4f1c1bd11e8b4a95","slug":"15032612516-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी व प्रतिभाशाली युवक युवतियो को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किये।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी व प्रतिभाशाली युवक युवतियो को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किये।
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
माछरा।
हिंद युवा सेवा समिति द्वारा रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यहां पर मुख्य अतिथि किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी रहे।
बीएमएम इंटर कालेज मऊखास के प्रांगण में हिन्द युवा सेवा समिति ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने सर्वप्रथम कॉलेज संस्थापक महात्मा लटूर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि आज के युवा ही कल के निर्माता हैं। इसलिए प्रतिभाओं बाधाएं दूर करके आगे बढ़ना चाहिए। जिससे वे गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। युवा किसी भी क्षेत्र में आगे आकर कुछ करके दिखा रहे हैं ऐसे युवाओं से अन्य लोग भी प्रेरणा लें। इस दौरान विधायक सत्यवीर त्यागी ने मनीष कुमार, प्राची, शिवानी, शालिनी चौहान, दुष्यंत, ममता भास्कर, अनुभव, विशाल, निखिल, गौरव, अन्नू, आरती तोमर, नंदनी, राहुल, अंशु, पूजा, रश्मि तोमर आदि 72 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नानकचंद ने की तथा संचालन कुलदीप कुमार ने किया। यहां पर कुलदीप तोमर नंगलामल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजपुरा सुशील चौहान, लोकेश तोमर, योगेश त्यागी, अमित मवी, कमल प्रताप सिंह, दीपक कुमार, विजय भारद्वाज, सुरेश चौहान, अंकुर कुमार, नेत्रपाल आदि उपस्थित रहे।