{"_id":"59988b254f1c1bf60b8b47ab","slug":"15031693371-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाइक की भिडंत में दो घायल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाइक की भिडंत में दो घायल।
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत
परीक्षितगढ़।
परीक्षितगढ मार्ग राकलेंड स्कूल के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को गंभीर अवस्था में मेडिकल रेफर किया गया। इस चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। मृतक के चाचा ने कार सवार अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
ग्राम दुर्वेशपुर निवासी फुरकान पुत्र इकरामुद्दीन उम्र 17 वर्ष और इमरान पुत्र यासीन उम्र 16 वर्ष खजूरी स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र बाइक से परीक्षितगढ़ किताबें लेने जा रहे थे। मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर राकलेंड स्कूल के सामने तेज गति से आती कार से बाइक टकरा गई। टक्कर लगाने पर दोनों छात्र कार के शीशे तोड़ते हुए अंदर गिर गये। इस बीच मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान फुरकान की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में घायल दूसरे छात्र को मेडिकल रेफर किया गया। इस बीच उसकी हालत चिंताजनक बताई है। इस बीच चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। वहीं, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के चाचा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
मुख्य बातें
गंभीर अवस्था में घायल एक अन्य छात्र को मेडिकल रेफर किया
टक्कर के बाद दोनों छात्र कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर गिरे