फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में नगर मे स्वच्छता अभियान चलाया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में नगर मे स्वच्छता अभियान चलाया।

Sat, 19 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में नगर मे स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया
विज्ञापन

मवाना (ब्यूरो)। नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेक्टर संयोजक मनोज कुमार, प्रभारी डॉ. महेंद्र रस्तौगी, नगर अध्यक्ष सुभाष चंद दीक्षित और बूथ अध्यक्षों ने नगर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत झाडू लगाकर मोहल्लों में सफाई की। बूथ अध्यक्ष जय भगवान प्रजापति ने सफाई अभियान चलाया। महामंत्री आशीष रस्तौगी ने बताया कि मोदी द्वारा चलाए गए अभियान में हर नागरिक को भाग लेना चाहिए। इस दोरान जिला संयोजक मोर्चा निपुण चौहान, पूर्व चेयरमैन पति रवि गोला, महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष श्यामलाल, बाबूराम, ज्ञानेंद्र भाटी, कपिल शर्मा, राजा शर्मा, अनुभव चौधरी, सनी गुर्जर, डॉ. सतबीर जाटव, सुनील कश्यप आदि रहे।

स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
मवाना (ब्यूरो)। ग्राम कुनकरा में मेरठ सेवा समाज द्वारा एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान समूह की लड़कियां और महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में साठ महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


मंडप एसोसिएशन की बैठक
मवाना (ब्यूरो)। बंगाल मैरिज होम में मंडप एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे विनोद गुप्ता ने बताया मंडप व्यापारी अंकित शुल्क के साथ बुकिंग कर सकते हैं। सरकार ने कपड़ा और अन्य सामान पर जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ा दी है। इसके चलते व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस दौरान मनोज कंसल ने कहा मंडप व्यापारियों को निर्धारित शुल्क ही लेना होगा। बैठक में शांति फार्म, गार्डन सिटी, मधुबन बैंक्वेट हॉल, बंगाल मैरिज होम, इंद्रप्रस्थ बैक्वेट हाल और उत्सव मंडप के मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषक कॉलेज में शिविर का आयोजन
मवाना (ब्यूरो)। 73 यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से कृषक डिग्री कालेज में शिविर का आयोजन किया गया। गार्ड ऑफ आनर के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 83 बटालियन सहारनुपर प्रथम, 26 बटालियन कैडेट द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस ने दर्शकाें को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैंप कमांडर कर्नल अरुणवीर सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य तनुजा कुमार, प्रबंधक अमित वर्मा आदि रहे।

श्रावणी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन
मवाना (ब्यूरो)। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आर्य समाज के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ में अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, सुशील दुबलिश आदि रहे। मुजफ्फरनगर से आए सुरेंद्र शास्त्री ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया। भजन उपदेशिका संगीता आर्य ने भजनों के माध्यम से बताया कि हमें जीवन किस प्रकार जीना चाहिए। कार्यक्रम में पवन रस्तौगी, सुनील गुप्ता, सुरेश चंद आर्य, तेजपाल सिंह, दिनेश कुमार, शक्ति साहनी, सावित्री देवी, सुधा रस्तोगी आदि रहीं।



एएसपीजी कॉलेज के बाहर से युवक दबोचा
मवाना (ब्यूरो)। एंटी रोमियो अभियान के तहत नगर में गश्त कर रही पुलिस एएसपीजी कालेज पर पहुंची। दरोगा नीरज कुमार को अपने पास आता देख युवक भागने लगा। इस बीच पुलिस ने युवक को थाने में ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया।


पुलिस ने वांछित दबोचा
मवाना (ब्यूरो)। गांव ततीना निवासी संजय धोकाधड़ी के मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के यहां भी दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed