फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सावन के बाद भादों में बारिश तो तरसे

सावन के बाद भादों में बारिश तो तरसे

Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
सावन के बाद भादों में बारिश तो तरसे
मोदीपुरम। सावन के बाद अब भादों में भी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस कारण भादों में जेठ जैसी गर्मी का असर दिख रहा है। इससे शहरवासी हलकान हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने इस बार अच्छे मानसून की संभावना जताई थी। वेस्ट यूपी को छोड़कर अन्य क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। मानसूनी सीजन खत्म हो रहा है और अच्छी बारिश का अभी भी इंतजार है। जून और जुलाई के बाद अब आधा अगस्त बीतने को है, लेकिन अच्छी बारिश की दरकार है। मानसूनी सीजन की बात करें तो ढाई माह में जो बारिश हुई है वह औसत से बहुत कम है। कम बारिश के चलते आने वाले समय में भी परेशानी बढ़ सकती है। रविवार को भी गर्मी का असर ऐसे ही बना रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 और न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


तीन माह में हुई बारिश
वर्ष 2015 बारिश
जून -- 185
जुलाई -- 239
अगस्त -- 147
वर्ष 2016
जून -- 142
जुलाई -- 335
अगस्त -- 160
वर्ष 2017
जून -- 136.9
जुलाई -- 156.2
अगस्त -- 22.9
(नोट: बारिश मिमी में है। अगस्त मेें बारिश का रिकार्ड 13 अगस्त तक का दिया गया है।)

-------
वर्जन ....
अभी तक ढाई माह में बारिश का असर वेस्ट यूपी में कम दिखा है। मानसून पहाड़ी क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छा बरस रहा है, लेकिन यहां बारिश कम हो रही है। औसत से कम बारिश का होना ठीक नहीं है। -डॉ. एम शमीम, मौमस वैज्ञानिक भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें
- भादो में जेठ जैसी गर्मी, शहरवासी हलकान
- जून और जुलाई के बाद अगस्त में भी कम हुई बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed