{"_id":"5990c10e4f1c1bb6568b4893","slug":"15026588421-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ता जा रहा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ता जा रहा है जाम
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर जाम लगने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सप्ताह में तीन से चार दिन जाम रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम को खुलवाने के लिए टोल कर्मियों के भी पसीने छूट रहे है। एनएचएआई के नियमनुसार जाम नहीं लगना चाहिए।
सिवाया टोल प्लाजा पर 12 लेन है। इनमें छह लेन आने के लिए और छह लेन जाने के लिए हैं। यदि कोई वीआईपी गाड़ी या फिर एंबुलेंस आ जाए तो टोलकर्मी उसे आनन-फानन में निकलवा देते है, जबकि अन्य वाहन जाम में ही फंसे रहते हैं। पिछले दो तीन माह से टोल पर जाम लगने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। सप्ताह में तीन से चार दिन जाम लगने से टोल के इंतजाम ध्वस्त हो रहे हैं। रविवार को फिर से टोल पर जाम लग गया। गर्मी के बीच वाहनों को निकालने में टोल कर्मियों के पसीने छूट गए। शाम के समय याताया सामान्य होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। जाम के चलते कुछ वाहन भराला सिवाया मार्ग से निकले तो वहां पर भी जाम लग गया।
टोल पर नहीं लगना चाहिए जाम
एनएचएआई के नियमानुसार टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगना चाहिए। यदि जाम दो-तीन मिनट से ज्यादा देर तक रहता है तो नियमानुसार टोल को फ्री करना चाहिए। सिवाया टोल प्लाजा पर ऐसे नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
------------------------------
वर्जन.....
टोल प्लाजा पर जाम से निपटने के लिए अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार और रविवार को ट्रैफिक बढ़ने से यह समस्या ज्यादा आती है, फिर भी कोशिश रहती है कि टोल पर जाम न लगे। एनएचएआई के नियमानुसार ही कंपनी काम कर रही है। -जीवी रंगासाई, टोल डायरेक्टर
खास बातें
- सिवाया टोल प्लाजा पर सप्ताह में तीन से चार दिन रहता है जाम
- एनएचएआई के नियमनुसार नहीं लगना चाहिए जाम