फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अत्योंदय मेला व प्रदर्शनी।

अत्योंदय मेला व प्रदर्शनी।

Mon, 14 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
अत्योंदय मेला व प्रदर्शनी।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हस्तिनापुर।
पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी के अवसर पर खंड विकास कार्यालय परिसर में चल रहे अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में दूसरे दिन रविवार को सीडीओ ने कहा कि दीनदयाल ने जीवन देश सेवा में जीवन बिताया है।
उन्होंने देशवासियों को शिक्षित बनाने की भी सीख दी। वे स्वाध्याय पर विशेष बल देते थे। शिक्षा एवं चिंतन मनन के सहारे ही मनुष्य ज्ञान को आत्मसात करता है। वे स्वभाषा को बढ़ाने पर बल देते थे। उन्होंने कहा कि देश के कामकाज के लिए अपनी भाषाओं का प्रयोग व्यावहारिक एवं देश के स्वाभिमान के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी भारतीय संस्कृति के उपासक थे। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने कहा कि दीनदयाल के जीवन का दृष्टिकोण सकारात्मक एवं आशावादी रहा। उन्होंने देशवासियों को शिक्षित बनाने एवं राजनीतिक विचारधाराओं से देशवासियों को सीख लेनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कई देशों को यात्रा कर वहां के उद्देश्यों को जानने का काम करना चाहिए। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी राजीव केसरी ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों को शिक्षा दिलाने की सलाह दी। कार्यक्रम में एडीओ कृषि जयवीर सिंह, एडीओ समाज कल्याण मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश, सहायक लेखाकार जेम्स कुमार, प्रधान मोहर सिंह, मुन्नालाल समेत कई विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तरुण मित्र परिषद का स्नेह मिलन कार्यक्रम
हस्तिनापुर। तरुण मित्र परिषद श्रद्धा सदन का 8वां वार्षिक शिलान्यास एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि परिषद गत 42 वर्षों से निरंतर समाज के पिछडे़ एवं उपेक्षित वर्ग की सेवा कर रहा है। समारोह से पूर्व परिषद के संरक्षक इंद्र जैन बड़जात्या ने एवं आशा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को विभिन्न प्रशिक्षण एवं रोगियों की एक्यूप्रेशर चिकित्सा की जा रही है। इस अवसर पर परिषद के पीआर यादव, रामकिशोर शर्मा, अंजू रावत, राधेध्याम का सम्मान किया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन 17 को
हस्तिनापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष परमार के आवास पर हुई। जिसमें संतोष परमार ने बताया कि 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। वहीं, मजदूर यूनियन किसान यूनियन के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई थी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर संघ की मांगों को भिजवाएंगे। इस संबंध में जिलाधिाकरी को सामूहिक अवकाश के बारे में भी सूचित कर दिया है। इस अवसर पर प्रीति रानी, तारावती, निशा, रमा, मंजू, राजेश, सावित्री, संतोष, शशी गुप्ता, कमलेश आदि रहीं।


नमामि गंगे जागृति यात्रा आज
हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा क्षेत्रीय लोगों को गंगा की निर्मलता, अविरलता एवं संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन द्वारा नमामि गंगे जागृति यात्रा सोमवार को अयोध्यापुरी मंडल से निकाली जाएगी। इसमें स्थानीय जनता शिक्षण संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कार्मिकों की सहभागिता की जाएगी। जीवनदायिनी मां गंगा के संरक्षण ही नहीं मानवता एवं सृष्टि के कल्याण के लिए आयोजित होने वाली सभा में क्षेत्र में मुख्य लोग भी शामिल होंगे। यात्रा की तैयारियों एवं होने वाले कार्यक्रम के लिए प्राचीन हस्तिनापुर स्थित अयोध्या मंडल को आज सजाया गया है। डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स मेरठ डिविजन ने बताया कि रविवार को भी हरिद्वार से गंगा की निर्मलता जागरूकता के लिए हरिद्वार से यहां यात्रा पहुंची। जिसका क्षेत्रवासियों ने गणेशपुर पहुंचने पर सम्मान किया। इसमें जिला कमांडेंट होमगार्ड मेरठ सुधाकराचार्य पहुंचे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed