फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोटी कटने से महिला बेहोश हई।

चोटी कटने से महिला बेहोश हई।

Mon, 14 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटने से महिला बेहोश हई।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/खरखौदा/सरधना।
क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार बीती रात दो महिलाएं चोटी कट जाने से बेहोश हो गई। इससे दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्राम पूठी निवासी चांदनी पत्नी गुलफाम बीती रात शौच के लिए उठी तो उसे किसी आकृति का अहसास हुआ। जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई और बेहोश हो गई। शोर सुनकर परिजन उस ओर दौड़े। उन्होंने देखा चांदनी की चोटी बगल में कटी पड़ी थी। इसकी खबर गांव में फैल गई। जिसके चलते ग्रामीणों का गुलफाम के घर जमावड़ा लग गया। दूसरी ओर ग्राम पसवाड़ा निवासी प्रियंका पत्नी मदनपाल सिंह बीती रात बेड से उतरकर चप्पल पहनने के लिए झुकी तो अचानक किसी ने उसकी चोटी काट दी। वह किसी के पैरों की परछाई देख बेहोश हो गई। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वहीं, महिलाएं रात में जागकर रखवाली करने पर मजबूर हो रही हैं।
खरखौदा क्षेत्र के गांव उलधन निवासी कुंतेश पत्नी मुकेश दोपहर में घर पर सोई हुई थी। अचानक महिला की चोटी कट गई। इसके बाद महिला की चीख निकल गई और महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को तुरंत गांव में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं, गांव उलधन में ही सुरैया पत्नी सरताज दोपहर में घर में लेटी हुई थी। उसकी चोटी कट गई। वहीं गांव पांची निवासी शहनाज पत्नी गुलफाम घर की दूसरी मंजिल पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसकी चीख निकल गई। इस पर परिजन पहुंच गए। उन्हें महिला की चोटी कटी मिली। जिससे वह महिला अचेत हो गई। इसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस महिला के बेहोश होने के चलते लौट गई।
विज्ञापन

सरधना में चुटिया कटने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। आजानगर में रविवार दोपहर रिहाना पत्नी साबिर की संदिग्ध परिस्थितियों में चुटिया कट गई। रिहाना का कहना है कि उसके आसपास धुआं उठा और वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसकी चुटिया कटी हुई थी। रिहाना के घर में कैंची भी पड़ी मिली। फिलहाल लोगों में दहशत है। वहीं, ग्राम मुल्हैड़ा में ग्रामीण रात में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बौन्द्रा किठौर । चोटो कटने का सिलसिला थम का नाम ही नही ले रहा है कि गांव असीलपुर निवासी एक किशोरी पुत्री अखलाक कि दोपहर के समय घर का काम करते समय चोटी कटकर गिर गयी जिससे देखकर वह बेहोश हो गयी । वही कस्बा किठौर निवासी एक किशोरी हनी पुत्री मोमीन कि चोटी करने से बेहोश हो गयी और आनन फानन मे परिवारों वालों ने एक निजि डाक्टर से उपचार कराया जिससे उसे कुछ देर बाद होश आया जिसपर परिवारों वालों ने चैन कि सांस ली । चोटी कटने वाली किशोरी को देखने का तांता गांवों वालों का लगा रहा दोनो घटनों कि पुलिस ने जानकारी ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed