फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खंड भारत संकल्प दिवस।

खंड भारत संकल्प दिवस।

Mon, 14 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खंड भारत संकल्प दिवस।
पुन: अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
विहिप और बजरंग दल के अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक रणदीप पोखरियाल ने कहा कि भारत माता के खंडित रूप को पुन: अखंड बनाना है। इसलिए बजरंग दल समस्त देश में हिंदू समाज एवं युवाओं में जागृति के उद्देश्य से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
आशीर्वाद मंडप में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणदीप पोखरियाल ने कहा कि महाभारत काल में देश अखंड था। भारत की संप्रभुता अयोध्या से पूरे विश्व पर राज करती थी। कम्युनिष्टों एवं गैर हिंंदू विचारधारा के लोगों ने समय-समय पर षड्यंत्रों द्वारा भारत को खंड-खंड कर दिया। अखंड भारत के इस स्वरूप का विभाजन 1857 में अफगानिस्तान को काटकर किया गया। यह पहले कंधार के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन

इसके बाद विधर्मी शक्तियों ने 1904 में नेपाल जो पूर्व में मिथला नगरी कहलाता था। वहां सीता माता ने जन्म लिया था। 1914 में तिब्बत, 1937 में म्यामार, 1947 में 14 अगस्त की मध्यरात्रि पाकिस्तान और 1971 में बांग्लादेश अलग कर दिया। जिसकी परिणति में 14 अगस्त की मध्य रात्रि से ही पाकिस्तान में हिंदुओं का कत्लेआम प्रारंभ हो गया। मां भारती के इस खंडित रूप को पुन: अखंड बनाना है। इसलिए बजरंग दल पूरे देश में हिंदू समाज एवं युवाओं में जागृति के उद्देश्य से अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे मुकुल रस्तोगी तथा विशिष्ठ अतिथि अखिल कौशिक ने सामूहिक रूप से अखंड भारत माता एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन आशू त्यागी ने किया। यहां सौरभ शर्मा, अमर रस्तोगी, राजकुमार डूंगर, नवनीत चौहान, महेश आर्य, सुभाष गावा, विनोद भाटी, सुभाष रस्तोगी, सतीश पारिचा, मोहित रस्तोगी, रजत शर्मा, गुरुप्रीत सिंह, योगेंद्र जाटव, सनी बजरंगी, राजू कश्यप, शिखर दुबलिश, बीके शर्मा, मयंक रस्तोगी, आयुष, लवकुश, मोनू आदि काफी संख्या में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed