{"_id":"59690f644f1c1be1178b4580","slug":"150005750911-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस द्वारा पकडा गया गेहूं को पुलिस एसडीएम के आदेश के बाद छोड दिया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस द्वारा पकडा गया गेहूं को पुलिस एसडीएम के आदेश के बाद छोड दिया गया।
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
पुलिस द्वारा बीती मंगलवार रात को रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट से गेहूं से लदी चार ट्रॉलियों को पकड़ा था। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय ने जांच में गेहूं को किसानों का बताया था। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर के कागजात चेक करने के बाद गेहूं को बृहस्पतिवार रात को छोड़ दिया।
पुलिस ने चारों ट्रालियों को मवाना खुर्द पुलिस चौकी में खड़ा कराकर उपजिलाधिकारी को जानकारी दी थी। इस पर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय को गेहूं की जांच के आदेश दिए थे। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने मवाना खुर्द पहुंचकर गेहूं की जांच की थी। किसानों द्वारा गेहूं से संबंधित सभी कागजात दिखाए जाने के बाद उन्होंने बताया था कि गेहूं किसानों का है। हो सकता है सरकारी बोरे जिनमें गेहूं भरा है उन्हें किसान ने बाजार से खरीदा हो। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर पकडे़ गए गेहूं को रिलीज करने का आदेश दिया था। हालांकि चालक बृहस्पतिवार को केवल दो ही ट्रैक्टर के कागजात दिखा पाए थे। जिस कारण ट्रैक्टर नहीं छोडे़ जा सके थे। पुलिस ने देर रात सभी ट्रैक्टरों के कागजात दिखाए जाने पर गेहूं छोड़ दिया था। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद देर शाम गेहूं छोड़ दिया गया है।
मुख्य बातें
खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक की जांच में गेहूं किसानों का मिला