फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मटौर पावर ग्रिड में धमाका, आग लगने से उठा धुआं

मटौर पावर ग्रिड में धमाका, आग लगने से उठा धुआं

Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मटौर पावर ग्रिड में धमाका, आग लगने से उठा धुआं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला।
मटौर पावर ग्रिड में शुक्रवार देर शाम बड़ा धमाका हो गया। इसके बाद आग की लपटें आसमान छूने लगीं। वहीं, धुआं देख आसपास के तीन गांवों के ग्रामीणों बेचैनी उत्पन्न हो गई। उधर, कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

मटौर पावर ग्रिड परिसर में तेल के ड्रम रखे हुए थे। शुक्रवार शाम करीब साढे़ सात बजे अचानक उनमें आग लग गई। इतना ही नहीं जोरदार धमाका भी हुआ। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग के बुझाने के प्रयास किए गए। परिसर में एक बड़ा ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी पाकर अधिकारी भी पहुंच गए। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। धुआं आसमान तक फैल गया। जिसे देख मटौर, वलीदपुर और दौराला के ग्रामीण घबरा गए। उन्हें आशंका हुई कि केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। एक महीना पहले आग लगने से ग्रामीणों को पलायन करना पड़ा था। ऊर्जा निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रम में आग लग गई थी, जिस पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दूर-दूर तक फैला धुआं, आसपास के गांवों में हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed