{"_id":"59690f604f1c1b57738b4702","slug":"15000575063-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा खतौनी के संबंध में एसडीएम ने ली बैठक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा खतौनी के संबंध में एसडीएम ने ली बैठक।
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मवाना। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने नायब तहसीलदार, कानूनगो तथा लेखपालों की बैठक में खसरा खतौनी का सभी रिकार्ड 31 जुलाई तक पूरा करने तथा रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार ने लेखपालों को आदेश दिया कि वे जमीन के सभी हिस्सेदारों के नाम रिकार्ड में अंकित करें। इससे पूर्व राजस्व समिति में जाकर ग्राम प्रधान तथा सदस्यों से जानकारी करें। समस्त रिकार्ड 31 जुलाई तक पूर्ण कर लें। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों की रिपोर्ट तैयार कर तीन दिन के अंदर सौंप दें। जिन लोगों ने 4 हजार से 6 हजार मीटर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है ऐसे लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीमा रोधक चिह्न के संबंध में आदेश दिए हैं। यह भी जानकारी मांगी की कि कितने चिह्न स्थित हैं तथा कितने नष्ट कर दिए गए हैं। उनको दोबारा लगाया जाएगा। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए हस्तिनापुर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में दो लेखपाल तैनात रहेेंगे। जल स्तर पर नजर रखकर सूचित करेंगे। बैठक में लेखपाल, कानूनगो तथा नायब तहसीलदार उपस्थित थे।