फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील कर्मचारी के साथ हाथापाई की।

तहसील कर्मचारी के साथ हाथापाई की।

Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
तहसील कर्मचारी के साथ हाथापाई की।
मवाना (ब्यूरो)। तहसील परिसर में तड़के चैंबर पर टीन शेड डालने के विवाद में कुछ लोगों ने तहसील कर्मचारियों से हाथापाई की। कर्मचारियों ने एसडीएम से लिखित शिकायत की। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को दी है। तहसील कर्मचारी रामकिशन शर्मा व नगीनचंद ने एसडीएम अरविंद कुमार को बताया कि तहसील परिसर में चैंबर पर टीन शेड डाला जा रहा है। जिसके संबंध में इन्होंने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने कहा था कि निर्माण एसडीएम या तहसीलदार के सामने कराएं। जिस पर उसके साथ हाथापाई की गई। मामले में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल भी एसडीएम से मिला। उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोप गलत है। एसडीएम का कहना है कि अंधेरे में निर्माण कराया जाना गलत है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार अमित कुमार भारती को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed