फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सावन में गर्मी ने उड़ाए होश, उमस बढ़ी

सावन में गर्मी ने उड़ाए होश, उमस बढ़ी

Fri, 14 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
सावन में गर्मी ने उड़ाए होश, उमस बढ़ी
सूखा-सूखा निकल रहा सावन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
सावन के महीने में जहां हर रोज बारिश के आसार रहते हैं। वहीं इस बार सावन सूखा-सूखा ही निकला जा रहा है। आधा जुलाई बीतने के बाद भी बारिश सामान्य से भी कम हुई है। ऐसे में लोग उमस से परेशान हैं। बीते तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।

बीते माह जून में जब मानसून नहीं आया था, तब लोगों ने प्री मानसून बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। लेकिन अब जब मानसून आने की घोषणा हो गई है, लोग बारिश न होने से परेशान हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है। रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन में धूप लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है। शुक्रवार को मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की तुलना में तापमान में 0.6 डिग्री और रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढोतरी हुई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। गर्मी का असर शनिवार को भी रहेगा। शनिवार देर रात मौसम में थोड़ा बदलाव संभव है। 16 को बारिश होने के आसार हैं। अच्छी बारिश के लिए अभी सिस्टम नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख बातें===
आधा जुलाई बीता, सामान्य से भी कम हुई बारिश
तीन दिनों में बढ़ा चार डिग्री तापमान, लोग बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed