फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1500 youths from Uttarakhand reached Meerut for the Territorial Army recruitment.

Meerut News: मेरठ में शुरू हुई प्रादेशिक सेना की भर्ती में पहुंचे उत्तराखंड के 1500 युवा

Sun, 16 Nov 2025 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
1500 youths from Uttarakhand reached Meerut for the Territorial Army recruitment.
मेरठ। मेरठ छावनी स्थित सोफी लांग रेंज में शनिवार से मध्य कमान (जोन-2) द्वारा प्रादेशिक सेना में 792 खाली पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में पहले दिन उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और टिहरी के लगभग 1500 युवा शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रादेशिक सेना की भर्ती में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग लिया गया। शनिवार सुबह पौने सात बजे से रूड़की रोड की ओर से अभ्यर्थियों को भर्ती केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान रूड़की रोड पर एक ओर का यातायात बंद करके दूसरी ओर डायवर्ट किया गया। अभ्यर्थियों के भर्ती स्थल पर पहुंचने के बाद रोड को खोल दिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा व एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने भी भर्ती स्थल का दौरान करके व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

भर्ती के पहले दिन उत्तराखंड के पांच जिलों के युवाओं का शारीरिक परीक्षण हुआ। शारीरिक परीक्षण में असफल युवाओं को सिटी रोडवेज बसों में बैठाकर भर्ती स्थल से बाहर भेजा गया। जहां से वे अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हो गए। रविवार को शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच और मेडिकल परीक्षण होगा। 17 नवंबर को उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती में शारीरिक क्षमता का परीक्षण होगा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर व बलरामपुर जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे आखिर में होगी मेरठ जिले की भर्ती
प्रादेशिक सेना के लिए 22 नवंबर को श्रावस्ती व गाजियाबाद, 24 नवंबर को फर्रुखाबाद व बहराइच, 25 नवंबर को लखनऊ व हापुड़, 26 नवंबर को देवरिया व मथुरा, 28 नवंबर को संभल व सहारनपुर, 29 नवंबर को फिरोजाबाद, जीबीनगर व इटावा, एक दिसंबर को बाराबंकी व पीलीभीत, दो दिसंबर को एटा व बिजनौर, तीन दिसंबर को मुजफ्फरनगर व कासगंज, पांच दिसंबर को लखीमपुर खीरी व हाथरस, छह दिसंबर को अलीगढ़ व कन्नौज, आठ दिसंबर को गोंडा व अयोध्या, नौ दिसंबर को उन्नाव, बागपत व ओरैया, दस दिसंबर को शाहजहांपुर व महाराजगंज, 12 दिसंंबर को शामली, अमरोहा व रामपुर और 13 दिसंबर को मेरठ व संत कबीरनगर जिलों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed