{"_id":"690e2bfa3fce75584e06e45d","slug":"15-thousand-rupees-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-shutter-of-the-shop-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1022540-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी चोरी
विज्ञापन
मेरठ। दुकान के शटर तोड़कर चोरों ने व्यापारी के गल्ले से हजारों नकदी चोरी कर ली। सुबह माल उतरवाने आए मालिक ने ताला टूटा देखकर ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी।
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में इंद्रानगर निवासी देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी गोशाला के सामने पत्थर की दुकान है। शुक्रवार सुबह पौने चार बजे वह दुकान पर पत्थर की गाड़ी उतरवाने के लिए पहुंचे। यहां शटर के ताले टूटे हुए थे। गल्ले में रखी 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि गल्ले की चाबियां काउंटर में बनीं दराजों के अंदर रखी रहती हैं। चाबी से गल्ले का ताला खोलकर चोरों ने वारदात की।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो टीमें वारदात के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --