फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 thousand farmers reached the fair on the second day

Meerut News: दूसरे दिन मेले में पहुंचे 15 हजार किसान

Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
15 thousand farmers reached the fair on the second day
मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में दूसरे दिन करीब १५ हजार किसान पहुंचे। किसानों ने रबी फसलों के बीजों की खरीदारी की। इस अवसर पर कलाकारों से देशभक्ति के गीत और देहाती रागिनी से किसानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के स्टॉल से गेहूं के बीजों की मांग अधिक रही। मेले के दूसरे दिन विभिन्न जिलों से किसानों ने मेले में प्रतिभाग किया। योजना आयोग के पूर्व सलाहकार डॉ वी सदामते ने किसान मेले का भ्रमण किया। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान की चौपाल चर्चा का आयोजन किया गया। डॉ अनुपम दीक्षित ने बासमती चावल के मानकों की जानकारी दी। किसानों को बासमती चावल के गुण और त्योहारों में विशेष व्यंजन के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। पदमश्री डॉ वीपी सिंह ने बताया कि किसानों को उद्यमशीलता पर विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत है। कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों व अन्य जिला स्तरीय विभागों को मिलकर अधिक से अधिक जागरूक कार्यक्रम संचालित किए जाएं। निदेशक प्रसार डॉ पीके सिंह, संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ सतेंद्र खारी, डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ राजेन्द्र, डॉ मुकेश कुमार, डा पीके सिंह, डॉ एसके लोधी, डॉ एसके त्रिपाठी डॉ हरिओम कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन




आज होगा समापन, उर्जा मंत्री आएंगे

मोदीपुरम। किसान मेले का शुक्रवार को दोपहर दो बजे समापन किया जाएगा। मेला आयोजक व निदेशक प्रसार डॉ पीके सिंह ने बताया कि समापन अवसर पर उर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता शामिल होंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुर्रा नस्ल का विधायक बना ओवर ऑल चैंपियन

मोदीपुरम। पशु प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों के 73 पशुओं का पंजीकरण कराया गया। इसमें 43 पशु राज्यस्तर के प्रतियोगिता के लिए व 30 पशुओं ने अखिल भारतीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया। पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में देशी एवं संकर नस्ल के सांड, देशी संकर नस्ल की गाय, दो दांत की बिन ब्याही बछड़ी, सुखी गाय, दूध देने वाली गाय, संकर गाय, मुर्रा नस्ल की भैंस, चैंपियन ऑफ चैंपियन समेत कुल 25 श्रेणियों की प्रतियोगिता संपन्न हुई। अखिल भारतीय देसी नस्ल सांड में उपश्रेणी चार दांत से अनुपगढ़ से आए पशुपालक विनोद की साहीवाल गाय प्रथम घोषित हुई। उत्तर प्रदेश देसी नस्ल सांड मे उपश्रेणी चार दांत से ऊपर में मोदीनगर से आए पशुपालक उमंग अहलावत की साहीवाल गाय को प्रथम स्थान दिया गया। उत्तर प्रदेश देसी नस्ल श्रेणी दो दांत की बिन ब्याही बछड़ी प्रतियोगिता में अर्जुन कुमार की बछड़ी को प्रथम चुना गया। पशुपालक सुरेंद्र कुमार गांव पबरसा, अजय सिंह गांव मदीना रोहतक हरियाणा सुनील यादव विशाल, निशांत कुमार के पशुओं को विभिन्न श्रेणियों मे प्रथम चुना गया। मुर्रा नस्ल की भैंसों की विभिन्न श्रेणियों में पशुपालक सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राहुल कुमार, हितेश, नितिन राणा दिंकुर गिल्ल, नरेंद्र और नितिन के पशुओं को प्रथम स्थान दिया गया। विराट, विधायक, अनमोल, प्रीता, रानी, उम्मीद, शेरू, रुति आदि मुर्रा नस्ल के पशु.प्रदर्शनी के आकर्षण का केंद्र रहे। नागोर से आए संजय चौहान के बैलों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही और अपनी श्रेणी में प्रथम रही। पशुपालक पदमश्री नरेंद्र सिंह का मुर्रा नस्ल का विधायक नाम का भैंसा ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed