माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शाण्डिल्य पीजी कॉलेज माछरा में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में बीएससी कृषि और एमएससी कृषि के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने बताया कि कॉलेज परिसर में ग्रोथ लाइफ बायोटेक कंपनी की टीम ने परिसर में पहुंचकर विद्यार्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की। प्लेसमेंट के लिए विद्यार्थियों का चयन विभिन्न चरणों में किया गया। प्रक्रिया में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें योग्य अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चुना गया। अंतिम चरण में हुए साक्षात्कार में 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कॉलेज प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। कॉलेज सचिव अमित त्यागी ने कहा कि कॉलेज प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी कराने के बाद रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। इस दौरान पुरुषोत्तम त्यागी, संतराम, नितिन त्यागी, डॉ. विक्रमादित्य, आदि कॉलेज आचार्य और कर्मचारियों का सहयोग रहा।