फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 roads and drains will be constructed from District Mineral Trust Fund

Meerut News: जिला खनिज न्यास निधि से बनेंगी 15 सड़कें एवं नालियां

Fri, 22 Nov 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
15 roads and drains will be constructed from District Mineral Trust Fund
सहारनपुर। खनन क्षेत्र वासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। इस क्षेत्र में जिला खनिज न्यास की निधि से 15 सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें सीसी सड़क और नालियां शामिल हैं। जनपद में बड़े स्तर पर खनन कार्य होता है। इसमें खनिज को लाने के लिए बडे़-बड़े डंपरों, ट्रक आदि का प्रयोग किया जाता है। ओवरलोड वाहनों के चलने का सड़कों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे सड़कें टूट रही हैं। इसके चलते जिला खनिज न्यास निधि से खनन क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए खान विभाग ने 15 सड़कों को निर्माण के लिए चिह्नित किया है। इस निर्माण कार्य को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खनिज न्यास निधि से 15 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए धनराशि संबंधित विभाग को जारी कर दी है। जिला खनिज न्यास में स्वीकृत पट्टा धारकों से रॉयल्टी का 10 प्रतिशत जमा कराया जाता है। - सुभाष सिंह, जिला खान अधिकारी।
विज्ञापन

इन पर होगा काम
- ग्राम टोडरपुर में सीसी एवं नाली निर्माण
- ग्राम चौरीमंडी में श्मशान घाट के रास्ते की सीसी एवं नाली निर्माण
- ग्राम दौलतपुर में सीसी रोड एवं नाली
- ग्राम बाधी में वाल्मीकि मंदिर में पंचायत घर तक सीसी रोड
- ग्राम बाधी में इंटरलॉकिंग कार्य
- ग्राम रेतगढ़ के मुगलमजरा में सीसी रोड एवं नाली
- ग्राम ढि़क्का टपरी में सीसी रोड एवं नाली
- लखनौती-बल्लामजरा से डबकोला बानूखेड़ी होते हुए यमुना बांधी की ओर सड़क
- ग्राम नागल राजपूत से सुखेड़ी की ओर लेपन एवं सीसी सड़क निर्माण
- ग्राम सराजपुर तकीपुर प्राथमिक विद्यालय से यमुना बांधी की ओर सीसी सड़क एवं नाली
- यमुना बांध से शेरगढ़ टापू होते हुए सराजपुर-शकरपुर मार्ग तक सड़क
- गंदेवड़ रायपुर हथिनीकुंड मार्ग से सैद मोहम्मदपुर, गढ़ महमूदपुर लोधीबांस माजरी मार्ग पर सीसी सड़क फेज एक से तीन तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed