{"_id":"57b3785f4f1c1b77766ebb5b","slug":"15-minute-me-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट में 25 करोड़ के कार्य मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट में 25 करोड़ के कार्य मंजूर
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
एमडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित एमडीए अवस्थापना निधि की बैठक में मात्र 15 मिनट में प्रत्याशा के करीब 25 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दे दी गई। कमिश्नर ने अब आगामी 23 अगस्त को बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नरी सभागार में मंगलवार शाम 4:30 बजे शुरू हुई बैठक में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा कि जो विकास कार्य चल रहे हैं, उनमें अवशेष धनराशि के लिए और जो नए कार्य अवस्थापना में प्रस्तावित किए जा रहे हैं, उन सभी कार्यों की फोटो व पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि एमडीए अवस्थापना में 37.3196 करोड़ रुपये हैं। जिसमें से विगत बैठकों में स्वीकृत कार्यों पर 24.7570 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैँ। वित्तीय वर्ष के प्रथम छह माह में अवस्थापना मद में नौ करोड़ रुपये आए हैं। यानी एमडीए अवस्थापना में नए कार्यों के लिए 21.5626 करोड़ रुपये की धनराशि है। इसी धनराशि के मुताबिक आगामी 23 अगस्त को होने वाली बैठक में प्रस्ताव रखे जाएं।
इस दौरान एमडीए के अधीक्षण अभियंता एससी मिश्र ने पिछली बैठकों में स्वीकृत कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। जिनमें मंगल पांडे नगर रोड से बांबे बाजार तक साइकिल ट्रैक, गगोल रोड पर ईको पार्क की बाउंड्री वॉल, शहर के कई मार्गों पर पौधे सहित गमले रखने का कार्य आदि बताए गए। बैठक में डीएम जगतराज त्रिपाठी, एमडीए वीसी योगेंद्र यादव, जल निगम अधीक्षण अभियंता केपी सिंह, सिंचाई विभाग से एके सिंह, आवास विकास से अरविंद कुमार, नगर निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। वीसी एमडीए ने बताया कि कमिश्नर को अति आवश्यक कार्य से जाना था। आगामी 23 अगस्त को अवस्थापना के प्रस्तावों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
चाय पीते ही उठ खड़े हुए कमिश्नर
बैठक शुरू होने से पहले एमडीए सचिव अवनीश कुमार और अधिशासी अभियंता शबीह हैदर का इंतजार होता रहा। दोनों अफसर शताब्दीनगर में धरनारत किसानों को मनाने गए थे। इसके बाद कमिश्नर ने सबसे पहले एमडीए द्वारा प्रत्याशा में किए गए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की। एमडीए के अधीक्षण अभियंता इन कार्यों को पढ़ते हुए मेट्रो रेल डीपीआर प्रस्ताव पर पहुंचे तो इस बीच चाय आ गई। चाय पीते ही कमिश्नर बैठक को स्थगित कर उठ खड़े हुए। चर्चा रही कि कमिश्नर का किसी बात पर मूड ठीक नहीं था।