फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 lakh loot should be revealed soon: ADG

15 लाख की लूट का जल्द हो खुलासा : एडीजी

Mon, 22 May 2023 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
15 lakh loot should be revealed soon: ADG
मवाना/मेरठ। निजी कंपनी के कर्मचारी नंदन मेहता से 15 लाख की लूट के मामले में रविवार को एडीजी राजीव सभरवाल मवाना पहुंचे। उन्होंने मवाना थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिए कि जल्द ही खुलासा किया जाए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं और जो भी संदिग्ध हैं, उनसे पूछताछ की जाए। एडीजी ने हिदायत दी कि अपराध पर लगाम कसी जाए और अनसुलझे मामलों को सुलझाया जाए। करीब एक घंटा रुकने के बाद एडीजी चले गए।
विज्ञापन

नंदन मेहता इंडिया वन कंपनी के एटीएम में रुपये डालने का काम करता है। फलावदा चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 15 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एडीजी ने किया सदर थाने का निरीक्षण

मेरठ। एडीजी राजीव सभरवाल ने रविवार को सदर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर से लेकर अपराध रजिस्टर भी चेक किया। इसके अलावा लंबित मामलों की जांच जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दोपहर करीब 11 बजे एडीजी थाने में पहुंचे। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का मुआयना किया। साथ ही थाने में आने वाले प्रार्थना पत्र की संख्या और उनके निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। पुराने मामले लंबित रहने पर नाराजगी जताई। कहा कि अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए। रात के समय थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की गश्त भी बढ़ाई जाए। जो भी अपराधी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed