फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 Kanwariyas injured in separate accidents on the highway.

Meerut News: हाईवे पर अलग-अलग हादसों में 15 कांवड़िए घायल

Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
15 Kanwariyas injured in separate accidents on the highway.
दौराला थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। नेशनल हाईवे-58 पर बृहस्पतिवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 15 कांवड़िए घायल हो गए। कहीं, अज्ञात वाहनों की टक्कर से कांवड़िए घायल हुए तो कहीं पैदल कांवड़ियों को बचाने के प्रयास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया।
दौराला थाना क्षेत्र में हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे है। मटौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहीं दिल्ली निवासी आशीष कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। दौराला फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से हरिद्वार जल लेने जा रहे हापुड़ निवासी नकुल कुमार और उनकी बहन संगीता घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर का रास्ता भटककर हाईवे कांवड़ मार्ग से दौराला पहुंचीं सहारनपुर के तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी साक्षी को गंगनहर पटरी की ओर जाते समय सरधना मार्ग पर पीजी प्लांट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, दादरी में हाईवे पार करते समय हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे टूंडला, फिरोजाबाद निवासी श्यामू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीदपुर कट पर दो बाइकों की भिड़ंत में हरिद्वार जल लेने जा रहे हापुड़ निवासी कांवड़िए आदेश और करण तथा हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे धर्मवीर और उनके बहनोई मेरठ निवासी करण घायल हो गए। चारों को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नंगली गेट कट के पास दिल्ली निवासी बाइक सवार कांवड़ियां पंकज पैदल कांवड़िए को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए।
सिवाया गांव के सामने कार चालक से बचने के प्रयास में दिल्ली के तालाब चौक मंडावली निवासी अशोक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें सिवाया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दौराला मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी राकेश को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। राकेश हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे और दौराला में आराम करने के लिए रुके थे। नंगली गेट के पास शाहजहांपुर निवासी अर्जुन को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिवाया टोल प्लाजा के पास भगवती कॉलेज के सामने सड़क पार करते समय दिल्ली के नारायणा निवासी अजय और शालीमार बाग निवासी अमित को भी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों कांवड़िए कांवड़ झुलाकर शिविर में आराम कर रहे थे और किसी काम से हाईवे पार कर रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed