फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 infected including 10-year-old boy

10 साल के बालक समेत 15 संक्रमित मिले

Mon, 01 Jun 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 infected including 10-year-old boy
मेरठ। कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को 10 साल के बालक समेत 15 संक्रमित मरीज मिले। अब तक मेरठ में 433 संक्रमित मिल चुके हैं। 313 लोगों की छुट्टी हो चुकी है, 27 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 93 बचे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में 35 वर्षीय महिला और 41 साल के व्यक्ति पुरानी तहसील के रहने वाले हैं। यह पूर्व में संक्रमित मिले विपिन रस्तोगी के संपर्क वाले हैं, इनके परिवार और संपर्क वाले 13 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनके अलावा पूर्वा शेखलाल 26 साल का युवक और 10 साल का बालक पूर्व में संक्रमित मिले नगर निगम कर्मचारी के परिवार से हैं। 23 साल की युवती और 20 साल का युवक रजबन के हैं, ये भी पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क वाले हैं। 42 साल का व्यक्ति ईश्वरपुरी और 53 साल के व्यक्ति असौड़ा हाउस वेस्टर्न कचहरी रोड के रहने वाले हैं, मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। छठी वाहिनी पीएसी के 31 साल के प्लाटून कमांडर और शास्त्रीनगर निवासी 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है, यह भी पीएसी की चेन से जुड़ा है। शिवशक्तिनगर निवासी 46 साल का व्यक्ति, पूर्वा कयामत अली केसर गंज निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री की कोठी, ब्रह्मपुरी निवासी 13 वर्षीय किशोरी और पूर्वा अहमदनगर निवासी 49 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पूर्वा अहमदनगर निवासी संक्रमित व्यक्ति न्यूटिमा हॉस्पिटल में भर्ती था। इसके चलते अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एस्ट्रॉन कॉलेज में क्वारंटीन थे संक्रमित प्लाटून कमांडर
छठी वाहिनी पीएसी में कोरोना संक्रमण की चेन अभी भी बरकरार है। बिजली बंबा बाईपास स्थित क्वारंटीन सेंटर एस्ट्रॉन कॉलेज में क्वारंटीन पीएसी के एच कंपनी के प्लाटून कमांडर (सब इंस्पेक्टर) भी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद उन्हें मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखोदा में आइसोलेट करा दिया गया। छठी वाहिनी पीएसी के एच कंपनी में संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद 24 जवानों को बिजली बंबा बाईपास रोड स्थित गांधी पब्लिक स्कूल और 48 जवानों को एस्ट्रॉन कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। एस्ट्रोन कॉलेज क्वारंटीन 15 जवान अब तक संक्रमित हो चुके हैं। पीएसी के कुल 32 जवान संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 3 परिवार के सदस्य हैं। इनमें पीएसी 15 जवान स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed