फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 hotels, dhabas and restaurants inspected, flaws found in 11

Meerut News: 15 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट की जांच, 11 में मिली खामियां

Sat, 06 Jun 2026 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
15 hotels, dhabas and restaurants inspected, flaws found in 11
मेरठ। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद मेरठ में दमकल विभाग ने अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे दिन 15 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट की जांच की गई। इनमें से 11 प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जिन 11 होटलों में कमियां मिली थीं, उन्हें नोटिस थमा दिए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें दस जून तक प्रतिदिन निरीक्षण करेंगी। शुक्रवार को होटलों के साथ रेस्टोरेंट और ढाबों की भी जांच हुई। टीम ने अग्नि सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास का निरीक्षण किया। 11 प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के पर्याप्त उपकरण नहीं मिले। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिन 11 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में कमी पाई गई है, उनमें अधिकांश में अग्निशमन यंत्र नहीं थे। कई जगह अग्निशमन यंत्र काम भी नहीं कर रहे थे। इन सभी को नोटिस दिए जा रहे हैं। दमकल विभाग का यह अभियान शनिवार को भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed