{"_id":"673908168562042e490392e4","slug":"15-feet-long-python-roaming-in-the-fields-farmers-scared-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104191-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेतों मेंं घूम रहा 15 फीट लंबा अजगर, किसान सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेतों मेंं घूम रहा 15 फीट लंबा अजगर, किसान सहमे
विज्ञापन
मेरठ-----दुल्हैड़ा गांव में पूर्व प्रधान प्रेमपाल चौहान के खेत में दिखा अजगर
मोदीपुरम। मोदीपुरम से सटे दुल्हैड़ा गांव के खेतों में 15 फीट लंबा अजगर घुस आया। इससे किसान अपने खेतों पर भी नहीं जा रहे हैं। इस मामले की शिकायत वन विभाग से की गई, लेकिन अभी तक अजगर को पकड़ा नहीं गया है।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा गांव में तीन-चार दिन से करीब 15 फीट लंबा अजगर घूम रहा है। गांव के पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह चौहान ने बताया कि अजगर दो दिन से आलोक नारायण के खेत में घुसा हुआ था। शनिवार की शाम को उनके ईंख के खेत में घुस गया। उनका खेत प्राइमरी पाठशाला नंबर एक के पीछे है। जहां अजगर घुसा हुआ है। अजगर के घुसने से ग्रामीण भयभीत है। गांव प्रधान बाल किशोर चौहान ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अभी तक अजगर को पकड़ा नहीं गया है। प्रेमपाल चौहान का कहना है कि किसान अपने पशुओं के लिए चारा भी नहीं ला रहे है। उन्होंने वन विभाग से अजगर को पकड़ने की अपील की। संवाद