फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 culprits from both sides were sentenced in the conflict over water dispute

Meerut News: पानी के विवाद में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के 15 दोषियों को सजा

Wed, 23 Oct 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 23 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
15 culprits from both sides were sentenced in the conflict over water dispute
सहारनपुर। ग्राम बड़ी माहेश्वरी में सिंचाई के पानी के विवाद में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने दोनों पक्षों के 15 दोषियों को सजा सुनाई है। साक्ष्यों गवाहों के आधार पर एक पक्ष के सात लोगों तीन-तीन वर्ष और दूसरे पक्ष आठ लोगों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बड़ी माहेश्वरी में सुलेमान और सत्तार के खेत आसपास स्थित हैं। सुलेमान के खेत में रजबाहे से आने वाले पानी के दिन तय थे, जिसे सत्तार पक्ष ने रोक दिया था, जिसको लेकर 17 नंवबर 2012 को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से लाठी, डंडो, पलकटी सरियों से वार किए गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना चिलकाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सुलेमान पक्ष के रियासत उर्फ भूर, अब्दुल, खुशरन, सुलेमान, उस्मान, अहकाम, जहांगीर, जमशेद, सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दूसरे पक्ष के सत्तार, सईद, नाहिद, राजिक, वाहिद, इकरार, वहाब, अब्दुल हाजी खिलाफ रिपोर्ट की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 14 आराधना कुशवाहा की अदालत में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सत्तार पक्ष के सईद, नाहिद, राजिक, वाहिद, इकका, वहाब ,अब्दुल हाजी को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मामला अदालत में चल रहा था, लेकिन सत्तार मृत्यु हो गई थी, जिसका मामला अदालत ने समाप्त कर दिया। सुलेमान पक्ष के रियासत उर्फ भूरा, वाहिद, खुशरन, उस्मान, अहकाम, जहांगीर, जमशेद, सादिक को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed