{"_id":"6943f17d8702e7ef1c015777","slug":"14th-hema-kohli-memorial-cricket-tournament-to-be-held-from-29th-meerut-news-c-72-1-mct1009-145789-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 29 से होगा 14वां हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 29 से होगा 14वां हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 29 दिसंबर से आईटीआई साकेत और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुरू किया जाएगा। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब कई राज्यों से टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रदेश के कई जिलों से टीमें आएंगी। सीनियर वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी टूर्नामेंट के चेयरमैन विवेक कोहली एवं आयोजन सचिव अतहर अली ने आईटीआई में हुई पत्रकार वार्ता में दी गई। विवेक कोहली ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाक में मैच होंगे। जूनियर और सब जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। उपाध्यक्ष अर्जुन कोहली ने बताया कि टूर्नामेंट तीन वर्गों में खेला जाएगा। जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्गों में मैच होंगे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बल्लेबाज और मैन ऑफ दी सीरीज के साथ अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।
आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि हेमा कोहली टेबल टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी थीं। उन्हीं की याद में हर साल यह टूर्नामेंट कराया जाता है। आयोजन सचिव अतहर अली व कुलदीप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में रुकमणी क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद, अमृतसर राजपूत वारियर्स, अमृतसर ब्लास्टर, ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, नेशनल क्रिकेट एकेडमी बुलंदशहर, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, आईटीआई क्रिकेट एकेडमी, स्टैग यौद्धा मेरठ, पंजाब एलीमिनेटर, जेएमएस क्रिकेट एकेडमी हापुड़, देव क्रिकेट एकेडमी दिल्ली, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल एकेडमी समेत आदि टीम रहेंगी। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल, अरमान अंसारी, पार्थ, अजय आदि रहे।