फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जुलाई में 37 के पास पहुंचा पारा,उमस ने बढ़ाई गर्मी,

जुलाई में 37 के पास पहुंचा पारा,उमस ने बढ़ाई गर्मी,

Mon, 10 Jul 2017 02:51 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
जुलाई में 37 के पास पहुंचा पारा,उमस ने बढ़ाई गर्मी,
कमजोर सिस्टम के कारण नहीं बरस रहे बदरा
विज्ञापन

37 डिग्री के पास पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

मोदीपुरम। मानसून के आने के बावजूद भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं बन रहा है, जिससे बारिश नहीं हो रही है। जून के अंतिम सप्ताह में राहत के बाद पारा फिर से चढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 11-12 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है।

प्री मानसून के बाद अब मानसून की बारिश का इंतजार है। गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख हो रहे है। चढ़ते तापमान और उमस ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है। आसमान से सुबह से ही आग बरस रही है और शाम होते होते गर्मी कम नहीं हो रही है। उमस और तपिश के बीच पारा भी छलांग लगा रहा है। आसमान पर आंशिक बादल तो दिख रहे हैं, लेकिन यह बादल बरस नहीं है। जिस कारण से गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 व न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .8 डिग्री व रात के तापमान में 2.6 की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश के लिए कोई मजबूत सिस्टम नहीं बन रहा है, जिस कारण से बारिश दूर है। लो प्रेशर का दबाव भी कम ही बन रहा है, जिस के चलते अच्छी बारिश के लिए समय लग रह है। 11-12 जुलाई को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
4 35.8 26.8
5 34.2 25.2
6 31.0 23.2
7 32.4 24.6
8 36.0 25.7
9 36.8 27.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed