फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14,500 withdrawn from roadways operator's account.

Meerut News: रोडवेज ऑपरेटर के खाते से 14,500 रुपये निकले

Mon, 21 Sep 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
14,500 withdrawn from roadways operator's account.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अटेरना गांव निवासी रोडवेज ऑपरेटर के बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए साढ़े चौदह हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मोबाइल हैक होने के बाद खाते से रकम कटने का आरोप लगाते हुए थाना सरधना में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अटेरना निवासी मुकेश सोम दिल्ली रोडवेज में ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। पीड़ित के अनुसार, 10 सितंबर को उनके बैंक खाते में वेतन की रकम आई थी। आरोप है कि इसी दिन शाम करीब 7 बजे उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। मोबाइल दोबारा चालू करने पर खाते से करीब 14,500 रुपये कट चुके थे। मुकेश सोम ने खाते की जांच की तो रकम एक यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में ट्रांजेक्शन से संबंधित विवरण भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि साइबर अपराध के जरिए उनके खाते से रकम निकाली गई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed