{"_id":"5ce1badebdec22074f08d3c4","slug":"141558297310-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग संपर्क मार्गों को पक्का कराएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग संपर्क मार्गों को पक्का कराएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग संपर्क मार्गों को पक्का कराएगा
मवाना। मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र 2018-19 समाप्त होने के बाद गन्ना विभाग सर्वे करा रहा है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद विभाग कच्ची सड़कों को पक्की कराने का कार्य शुरू करेगा। विभाग की नई योजना के तहत इस बार क्षतिग्रस्त हुई पक्की सड़कों पर कार्य नहीं कराया जाएगा।
बताते चलें कि मवाना शुगर मिल ने 179.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई सत्र 2018-19 में की है। चीनी मिल के सत्र समाप्ति के बाद गन्ना विभाग ने मवाना जोन में गन्ना उत्पादन को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। इस दौरान कुछ जीपीएस मशीन खराब हुईं। हालांकि समय रहते उनकी मरम्मत करा दी गई। वहीं, सत्र 2019-20 के शुभारंभ से पहले ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्ग वाली खड़ंजा लगी सड़कों को इस बार विभाग पक्की कराएगा। गन्ना विभाग से आए नए आदेश के तहत इस बार क्षतिग्रस्त पक्की सड़कों पर कार्य नहीं होगा। विभाग ने नए आदेश जारी कर कच्ची सड़कों को पक्की कराने का आदेश जारी किया है। 23 मई को आचार संहिता हटने के बाद, विभाग ऐसी सड़कों का चयन करेगा और जल्द ही इन्हें पक्की कराने के लिए इन पर आने वाले खर्च का ब्योरा अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद इन सड़कों पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा ।
इस संबंध में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शौबीर सिंह ने बताया कि गन्ना विभाग से मिले नए आदेश के मुताबिक इस बार कच्ची सड़कों को पक्का कराया जाएगा। पूर्व में क्षतिग्रस्त पक्की सड़कों पर भी कार्य कराया जाता था। इस बार कच्ची व खड़ंजा लगी सड़कों पर ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।