फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारिश ने गर्मी से दी राहत, पारे में भी गिरावट

बारिश ने गर्मी से दी राहत, पारे में भी गिरावट

Sun, 19 May 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने गर्मी से दी राहत, पारे में भी गिरावट
बारिश ने गर्मी से दी राहत, पारे में भी गिरावट
विज्ञापन

20 व 21 मई को बारिश के आसार
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। शुक्रवार रात बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है। बारिश के कारण भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा, इसके अलावा आगामी 20 और 21 मई को फिर से आंधी और बारिश के आसार हैं।

मई की शुरूआत में जहां लगातार पारा चढ़ रहा था, वहीं बारिश के कारण पिछले पांच दिन से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है। शुक्रवार रात भी तेज हवा चली, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ था। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते अभी लू का असर भी कम है, रात में भी मौसम में नमी बनी हुई है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 77 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा बारिश 8.3 मिमी रिकॉर्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के कारण तापमान गिरा है। जिसके चलते लू का असर भी कम हो गया है। पहाड़ों पर फिर से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके चलते 20 और 21 मई को फिर से बारिश के आसार बन रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed