फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शूटिंग खिलाड़ी खुशबू ने गाड़े सफलता के झंडे

शूटिंग खिलाड़ी खुशबू ने गाड़े सफलता के झंडे

Mon, 29 Apr 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग खिलाड़ी खुशबू ने गाड़े सफलता के झंडे
राष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू व वैशाली ने गाडे़ सफलता के झंडे
विज्ञापन

मेरठ। बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की 10वीं की छात्रा खुशबू बंसल व वैशाली कसाना ने खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 10 मीटर एयर रायफल की राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी खुशबू ने हाईस्कूल में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर-4 निवासी खुशबू ने बताया कि परीक्षा के दौरान ही अहमदाबाद में शूटिंग प्रतियोगिता में भी उसने प्रतिभाग किया था। परीक्षा देकर वो वापस अहमदाबाद खेलने जाती थीं। खुशबू के पिता बृजमोहन बंसल एलआईसी में एजेंट हैं। पिता ने बताया खुशबू ने दिसंबर 2018 में केरल में आयोजित कैंप में नेशनल क्वालीफाई किया है। जबकि 2017 लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के बीच समन्वय बैठाना खुशबू के लिए कठिन था। जिससे परीक्षा में सुखद परिणाम सामने आया है। उसका सपना एक दिन देश को शूटिंग में पदक दिलाना है। वहीं शास्त्रीनगर निवासी वैशाली कसाना 10 मीटर एयर पिस्टल की खिलाड़ी हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल पाने वाली वैशाली ने हाईस्कूल में 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वैशाली के पिता मांगेराम गुर्जर पेशे से किसान हैं। उनके अलावा एक बेटा और बेटी भी डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी हैं। पिता मांगेराम गुर्जर ने बताया कि वैशाली ने पढ़ाई के साथ शूटिंग को प्रभावित नहीं होने दिया। पूरा परिवार वैशाली को पूरा सपोर्ट करता है। जिसके चलते वैशाली ने हाईस्कूल में अच्छे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed