फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिपाही ने इंसास से चलाईं टेंपो चालक पर गोलियां, सिटी स्टेशन पर हड़कंप

सिपाही ने इंसास से चलाईं टेंपो चालक पर गोलियां, सिटी स्टेशन पर हड़कंप

Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सिपाही ने इंसास से चलाईं टेंपो चालक पर गोलियां, सिटी स्टेशन पर हड़कंप
सिपाही ने इंसास से चलाईं टेंपो चालक पर गोलियां, सिटी स्टेशन पर हड़कंप
विज्ञापन


मेरठ। एक सिपाही ने शुक्रवार तड़के इंसास से गोलियां चलाकर सिटी रेलवे स्टेशन पर खलबली मचा दी। सिपाही ने नशे में टेंपो चालक पर गोलियां चलाईं। गुस्साए अन्य टेंपो व रिक्शा चालकों ने आरोपी सिपाही को पकड़ा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसओ रेलवे रोड मौके पर पहुंचे और सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह ने बताया कि यह घटना सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार सुबह तीन बजे की है। सहारनपुर में तैनात सिपाही सुधीर कुमार अपने साथी सिपाही के साथ बुलंदशहर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहा था। सुधीर कुमार दौराला का मूल निवासी है। दोनों सिपाही ड्यूटी से बगैर अधिकारी को जानकारी दिए मेरठ आ गए। सिटी रेलवे स्टेशन पर दोनों ने एक टेंपो रोका। सुधीर नशे में था। टेंपो चालक ने उनको ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर सुधीर ने रेलवे रोड निवासी टेंपो चालक मनोज कुमार से गालीगलौज की और धमकी दी। टेंपो चालक मनोज कुछ बोलता, इससे पहले ही सुधीर ने अपनी सर्विस इंसास से उसके ऊपर गोली चला दी। गोली चलते ही टेंपो चालक मनोज ने शोर मचा दिया। अन्य टेंपो और रिक्शा चालक दौड़कर वहां पहुंचे। सिपाही ने इंसास छीनी और उसे दबोच लिया। मामला तूल पकड़ते ही दूसरा सिपाही फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद कीं 18 गोलियों समेत इंसास
रेलवे रोड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कब्जे में इंसास ली, जिसमें एक गोली फंसी हुई थी। गनीमत रही कि गोली इंसास के चेंबर में फंसी हुई थी। गोली नहीं फंसती तो सिटी स्टेशन पर बड़ी वारदात हो सकती थी। क्योंकि इंसास में 20 गोलियां थी। पुलिस ने 18 गोली बरामद कीं। एक खोखा मिला और एक गोली का पता नहीं चला। लोगों ने दो गोली चलने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ तक पहुंचा मामला
इस वारदात की जानकारी लखनऊ तक पहुंच गई। डीजीपी कार्यालय से मामले के बारे में पूछा गया। पुलिस ने बताया कि टेंपो चालक मनोज की तहरीर पर धमकी (504) व जान से मारने की नीयत से हमला (307) करने की धारा में केस पंजीकृत किया है। सिपाही को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी सहारनपुर ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी पर सिपाही के परिजन भी थाने पहुंचे। समझौते का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed