{"_id":"5ca28389bdec22144b7f013b","slug":"141554154377-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ अड्डे पर आशी का शव रखकर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ अड्डे पर आशी का शव रखकर जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ अड्डे पर आशी का शव रखकर जाम लगाया
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के चमड़ा पैठ जाकिर कॉलोनी निवासी शाह आलम उर्फ आशी (18) की रविवार को हुई हत्या के मामले में सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हापुड़ अड्डे चौराहे पर आशी के शव को रखकर जाम लगा दिया। सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं, एसएसपी नितिन तिवारी ने फरार हत्यारोपी उजेफा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के अनुसार एक लड़की के विवाद में सद्दीकनगर निवासी उजेफा ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात की थी। पुलिस ने नामजद रिहान को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उजेफा का सुराग नहीं लगा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शाह आलम का शव परिजनों ने हापुड़ अड्डा चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि उजेफा शातिर अपराधी है। पांच महीने पहले पुलिस और उजेफा में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस की एक गोली उजेफा के पैर में लगी थी। पैर में गोली लगने के बाद भी वह लगातार अपराध कर रहा है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।