फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ओवरलोड ट्रकों के कारण बड़ौत में ढाई घंटे रहा हाईवे जाम

ओवरलोड ट्रकों के कारण बड़ौत में ढाई घंटे रहा हाईवे जाम

Tue, 02 Apr 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों के कारण बड़ौत में ढाई घंटे रहा हाईवे जाम
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर ओवर लोड ट्रकों के चलते छपरौली चुंगी पर ़ढाई घंटे तक जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर में जाम की स्थिति लोग काफी समय से झेल रहे हैं। कई सामाजिक संगठन जाम की समस्या को कई बार उठा चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन जाम की स्थिति से लोगों को निजात दिलाने में विफल हो रहा है। सोमवार को दिल्ली-यमनौत्री मार्ग पर छपरौली चुंगी के पास दो घंटे तक ओवर लोड ट्रकों के चलते जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस प्रशासन इस के प्रति मूक दर्शक बना रहा। दो घंटे तक जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे। लोगों ने स्वयं किसी तरह ट्रकों को निकलवा कर जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे ही नहीं नगर में भी जाम की स्थिति भयावह बनती जा रही है। रोजाना विद्युत शिकायत केंद्र कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी, अजितनाथ मंदिर के पास व अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति यथावत बनी हुई है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed