फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र क आधा दर्जन से अधिक गांवो मे जनसंपर्क किया।

किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र क आधा दर्जन से अधिक गांवो मे जनसंपर्क किया।

Sun, 17 Mar 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र क आधा दर्जन से अधिक गांवो मे जनसंपर्क किया।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माछरा/ मुंडाली। भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की तथा भाजपा की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा गोविन्दपुरी ने क्षेत्र के बड़ागांव, रहदरा, माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, मऊखास, नंगलामल, हसनपुर कलां, शोल्दा, बहरोड़ा आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मेरठ-गढ़ मार्ग पर रविवार को भगवती फार्म हाउस पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिससे भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र गुर्जर एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। वह भाजपा कि केेंद्र व प्रदेश सरकार की विकासशील योजनाओं की जानकारी देंगे। वहीं, मनोज शर्मा ने भी गांवों में नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ की योजनाओं को ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि गठबंधन विरोधियों का कुछ भी नहीं है। भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए। इस दौरान भंवर सिंह तोमर, लोकेश तोमर भगवानपुर, प्रधान अनिल तोमर, राकेश त्यागी, मनवीर मलिक, धर्मेन्द्र, राकेश, चौधरी इरफान, राशिद अहमद, आदि साथ रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित भगवती फार्म में रविवार को होगा सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed