फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की।

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की।

Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की।
परीक्षितगढ़। पूर्व एमएलसी डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शनिवार को भाजपा नेता गुड्डू प्रजापति के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति वर्ममान में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष हैं। वे 2009 से 2015 तक उत्तर प्रदेश परिषद के सदस्य रहे। डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शनिवार को भाजपा नेता गुड्डू प्रजापति के निवास पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गुल्लू पधान, नागेश शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र गुर्जर, पप्पू खटीक, एमके बैटरी, सुंदर गुर्जर, देवेंद्र प्रजापति, विशाल राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
मवाना। भाजपा की लोकसभा समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के संबंध में वक्ताओं ने विचार रखे तथा पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया।
नगर पालिका अतिथिगृह में संपन्न हुई बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोकसभा प्रभारी अशोक कंसल व विधान सभा संयोजक पूर्व विधायक संजीव बंसल ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 पर पार्टी द्वारा कार्य्रक्रम के संबंध में विचार रखे तथा तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में लोकेश प्रजापति को राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर सभी ने बधाई दी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुभाष दीक्षित तथा संचालन मीडिया प्रभारी राजीव रस्तोगी ने किया। बैठक में प्रवीण मलिक, रामगोपाल त्यागी, मनोज कुमार, दीपक धमीजा, अतुल शर्मा, हरिओम शर्मा, सोमनाथ पपनेजा, नरेशबाला, पूनम रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed