फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देशद्रोह की पोस्ट को लेकर बवाल

देशद्रोह की पोस्ट को लेकर बवाल

Wed, 20 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
देशद्रोह की पोस्ट को लेकर बवाल
सभी केंद्र
विज्ञापन

परतापुर मेरठ के बीआईटी कॉलेज में बीटेक सिविल का छात्र है कश्मीर का युवक
हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के गेट पर फूंका पाकिस्तान का पुतला
कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी बैठाई, आरोपी छात्र कॉलेज से सस्पेंड, थाने पर दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बीआईटी कॉलेज के कश्मीर निवासी छात्र ने पुलवामा के शहीद जवानों को लेकर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी कर दी। इस पोस्ट से गुस्साए बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कॉलेज के गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। जबरदस्त दबाव के चलते कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच बैठा दी। साथ ही परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार एनएच-58 बाईपास स्थित बीआईटी शिक्षण संस्थान में कश्मीर निवासी एक छात्र बीटेक (सिविल) अंतिम वर्ष का छात्र है। इस कश्मीरी छात्र ने चार दिन पूर्व पुलवामा के शहीद जवानों को लेकर फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को विवादित टिप्पणी कर शेयर किया। छात्र ने चार फरवरी को भारतीय सेना पर टिप्पणी करते हुए पोस्ट शेयर की। उसके बाद पुलवामा हमले में शहीद जवानों के संबंध में अलग-अलग पोस्ट शेयर की। एक वीडियो भी वायरल होनी बताई गई है। मंगलवार को इसका पता चलने पर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। विहिप के गोपाल शर्मा, प्रांतीय संयोजक बजरंग दल बलराज डूंगर 25-30 कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज गेट पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ कालेज प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक और एलआईयू की टीम कॉलेज पहुंच गई।
विज्ञापन

उसके बाद कार्यकर्ता कॉलेज के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. एमके बंसल के पास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्र ने देशद्रोह का काम किया है। ऐसे छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और तुरंत प्रभाव से कॉलेज से निकाल दिया जाए। जबरदस्त विरोध के चलते डॉ. बंसल ने कहा कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। इस पर कार्यकर्ता बोले कि हमें अभी छात्र कॉलेज से बाहर चाहिए। काफी जद्दोजहद के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्र को निलंबित कर उसकी एक प्रति संगठन के पदाधिकारियों को भी सौंप दी। इस दौरान मधुबन आर्य, गौरव, निमेश वशिष्ठ, अवनीत कंसल, हरिओम, सुनील चपराना, अर्चित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से तीखी नोकझोंक
कॉलेज के बाहर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिली है। छात्र ने जो पोस्ट डाली है उसका अर्थ भी अभी समझ नहीं आया। साइबर क्राइम सेल से इसकी जांच कराई जा रही है।

आईटी सेल में जांच
बीआईटी शिक्षण संस्थान में कश्मीर के छात्र का चयन प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हुआ था। छात्र की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले को आईटी सेल को भेज दिया। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी मेरठ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed